आज की मातृभूमि रसोई ओम जी महाविद्यालय प्रबंधक मनोज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में –

आज की मातृभूमि रसोई ओमजी महाविद्यालय प्रबन्धक मनोज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में-
गाजीपुर जखनियां : मातृभूमि जखनियां संगठन द्वारा संचालित चौजा तिराहे पर मातृभूमि रसोई जिसमें बाजार क्षेत्र एवं दूरदराज के छोटे-बडे़ एवं जरुरतमंद व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के एक साथ भोजन करते हैं। संगठन द्वारा भोजन कराने का यह कार्य विगत पांच महीनों से अनवरत चल रहा है। लोगों को भोजन कराने का यह कार्य बिना किसी सरकारी सहयोग से होता है। यह केवल जनसहयोग के माध्यम से होता है। आज की मातृभूमि रसोई में भोजन का प्रबन्ध ओमजी महाविद्यालय के प्रबन्धक मनोज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री सिंह के सहयोग से संचालित हुआ है।
आज के भोजन में पनीर की सब्जी और पुलाव का प्रबन्ध किया गया था। आज लगभग 100 व्यक्तियो ने भोजन किया। इस मौके पर उपस्थित मातृभूमि जखनिया संगठन (संरक्षक) नीरज सिंह ‘अजेय’ , (अध्यक्ष) मेवा लाल यादव, (उपाध्यक्ष) आरिफ अंसारी , कार्य कारिणी के सदस्य जितेन्द्र तिवारी सहित सभी ने मनोज सिंह को जन्मदिन की बधाई दी | और उन्हें दीर्घायु होने की मंगल कामना की।
रिपोर्टर संवाददाता –