ग्राम विकास मंत्री के आवागमन पर बिरनो क्षेत्र में माल्यार्पण किया गया |

गाजीपुर बिरनो – अवधेश राजभर जिला महामंत्री गाजीपुर के नेतृत्व में आज दिन मंगलवार को बिरनो थाना के सामने ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की स्वागत समारोह. का कार्यक्रम संपन्न कराया गया | भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं संगठन के द्वारा बिरनो थाना पर स्वागत करते हुए , सभी कार्यकर्ताओं का परिचय बताया गया , तत्पश्चात प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को हाथ जोड़कर धन्यवाद देते हुए , अपने गंतव्य स्थान पर निकल गये |
इस मौके पर शैलेश राम (भाजपा नेता), संकटा प्रसाद मिश्रा , श्रीकांत राय , मन्नु राजभर , राजेश चौहान ,शशि प्रकाश सिंह , चतुर्भुज चौबे , चंद्रभान सिंह , पंकज राय , राजेंद्र गुप्ता , विनोद गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे | तथा इसी कड़ी में भड़सर चौराहे पर रमेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह जंगीपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के नेतृत्व में अपने कार्यकर्ताओं के साथ में ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह का स्वागत करते हुए , माल्यार्पण किया | इस मौके पर उपेंद्र सिंह , एवं समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे |
रिपोर्टर संवाददाता –