नेताजी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने के बाद अरविंद यादव ने पेश की सदर विधान सभा क्षेत्र की दावेदारी

मुलायम सिंह यादव से मुलाक़ात के बाद अरविन्द यादव ने पेश की सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी।
गाजीपुर – राजधानी ( लखनऊ ) में मुलायम सिंह यादव के आवास पर करीब आधे घंटे मुलाक़ात. के बाद अरविन्द यादव ने सदर विधान सभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय. में पेश की । उनके दावेदारी से विधान सभा क्षेत्र. में उनके लोगों मे काफी हर्ष व्याप्त है। क्योंकि अपने विधान सभा क्षेत्र में लागातार वे लोगों के बीच सुख दुःख की घड़ी में शामिल होते रहते हैं। और यथा संभव मदद भी करते नजर आते हैं। खैर इतनी देर से और अंतिम दिन मुलायम सिंह यादव. से आशीर्वाद के बाद अरविन्द यादव की दावेदारी कुछ न कुछ शुभ संकेत दे रही है।
वैसे अरविन्द यादव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भी काफी करीबी माने जाते हैं।क्योंकि अखिलेश यादव के आदेश पर ही अरविन्द यादव राजनीति में आये थे। इससे पहले वे लोहिया वाहिनी गाजीपुर के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। और राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी भी रहे हैं। पिछले कई महीनों से सदर विधान सभा क्षेत्र में लोगों के बीच बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। मिडीया बन्धुओं के लोगों को टिकट के बारे में पुछने पर अरविन्द यादव ने बताया कि हमारे नेता अखिलेश यादव का निर्णय सर्वमान्य है। वे जो भी निर्णय लेगें हम उनके साथ हैं।
रिपोर्टर संवाददाता –