(पूर्व प्रधान) राजेंद्र राम की आकस्मिक मौत होने के कारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी

गाजीपुर मरदह। पूर्व प्रधान राजेन्द्र राम (68 वर्ष) का आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी । प्राप्त जानकारी के अनुसार मालूम हो कि पूर्व प्रधान दो दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे | आज दिन शुक्रवार को परिजन इलाज के लिए मऊ स्थित हास्पिटल में भर्ती कराएं , जहां इलाज के दौरान दोपहर एक बजे निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया , वहीं पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे , साथ ही वर्ष 1995 से 2000 तक गांव के प्रधान रहे।
निधन कि खबर पाकर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव, यशवंत. गोङ “पिन्टू” (प्रधान प्रतिनिधि), सत्यप्रकाश राम, ( पत्रकार ) राहुल सिंह, ( भाजपा युवा नेता ). राजन सिंह, प्रवीण पटवा, सुनील यादव, रामविजय यादव, विन्धाचल राम, ( पूर्व प्रधान ) रामजी गुप्ता, रामाकांत यादव, संदीप प्रताप सिंह “पिन्टूू”, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इनके शव का अंतिम दाह संस्कार शनिवार को शहर के श्मशान घाट पर किया गया। जो मृतक अपने पीछे 3 पुत्र, 1 पुत्री, (पत्त्नी) विद्या देवी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) है , जो छोड़ कर चले गये |
रिपोर्टर संवाददाता –