बिरनो ब्लाक परिसर के सचिवों ने धरना प्रदर्शन कर जताया अधिकारियों के खिलाफ विरोध

गाजीपुर विरनो ब्लॉक परिसर में आज दिन सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों के नेतृत्व में उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्य बहिष्कार किया गया | जिसमें विरनो ब्लाक परिसर के ए०डी०ओ० आई०एस० बी० रामराज कुशवाहा ने कहा कि हमारे ब्लॉक परिषद के कर्मचारियों पर झूठे आरोप के दरम्यान मुकदमा पंजीकृत होना दुर्भाग्यपूर्ण माना जा रहा है | जिसके कारण यह बर्दाश्त नहीं होगा | ब्लॉक अध्यक्ष विनीत राय ने कहा की हमारे ब्लॉक परिसर में जो यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है , इस धरना प्रदर्शन के तहत हम सब लोग अपने उच्च अधिकारियों को संदेश देना चाहते हैं कि अगर हम किसी भी भाइयों में कमियां पाई जा रही हैं |
तो आप एक बार उनको सुधारने का मौका देने कृपा करें | नहीं तो हम सब कर्मचारी ब्लॉक स्तर से जिले स्तर तक धरना देने का काम करेंगे | इस कार्यक्रम में हमारी मांग नहीं पूरी हुई तो हम सब लोग लगातार धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे | इस मौके पर सुनील सिंह , मनोज यादव , रामचेत यादव , राजेंद्र यादव , मनोज कुमार यादव , विजय श्रीवास्तव , रमेश राम , यसवंत सिंह एवं समस्त सचिव सहित एडीओ पंचायत नंदेश्वर तिवारी मौजूद रहे |
रिपोर्टर संवाददाता –