मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फोरम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने – सुजीत कुमार सिंह

मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फोरम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जंगीपुर में आज दिन रविवार को मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फोरम के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह को बनाए जाने पर पूरे जनपद वासियों में खुशी की लहर. दौड़ पड़ी | इस कार्यक्रम का संचालन मुलायम सिंह यादव ( भावी जिला पंचायत सदस्य ) बिरनो तृतीय क्षेत्र के प्रत्याशी ने किया | तत्पश्चात मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० मोहन राव नालवाडे के आदेशानुसार श्री संतोष कुमार कश्यप ( प्रदेश महासचिव ) उत्तर प्रदेश के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया | तथा प्रदेश महासचिव द्वारा बताया गया कि गाजीपुर जिले में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भ्रष्टाचार रोकने का कार्य किया जाएगा |
एवं नागरिकों के मौलिक अधिकार का हनन रोकने का कार्य किया जाएगा | और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पूरे गाजीपुर जिले में भ्रष्टाचार रोकने का कार्य किया जाएगा एवं गाजीपुर की जनता के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे | तथा हमारी मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फोरम की टीम को जल्द से जल्द गठित करने का भी काम करेंगे | एवं इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक डॉ० मिथलेश चौरशिया जी रहे | इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह , अनिल यादव , नागेंद्र यादव , पीयूष गुप्ता , मनीष तिवारी , विनोद खरवार ( पत्रकार ) , डॉ० मनोज राय , इत्यादि लोग मौजूद रहे |
रिपोर्टर संवादाता –