अंतरराष्ट्रीय समाचार
श्री राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल का अध्यक्ष बनाया गया – वेद प्रकाश सिंह (बेदू)

गाज़ीपुर। श्री राजपूत करणी सेना के गाज़ीपुर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह (वेदू) को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महिपाल सिंह “मकराना” की संस्तुति पर संगठन की तरफ से जिम्मेदारी बढ़ाते हुए , आज दिन शुक्रवार को इस पूर्वांचल का अध्यक्ष बनाया गया है | पूर्वांचल के मंडलो में वाराणसी, मिर्जापुर, आज़मगढ़, बस्ती, गोरखपुर मंडल शामिल है | जिसकि जिम्मेदारी दी गयी है। श्री राजपूत करणी सेना की नई जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों और संगठन के सदस्यों में खुशी व्याप्त है। वेद प्रकाश सिंह ( बेदू ) ने कहा कि संगठन ने जो हमको जो जिम्मेदारी सौंपी है | उसका मैं तन, मन से निर्वहन करूंगा, और कहा कि क्षत्रिय भाईओ के मान , सम्मान , स्वाभिमान के लिए निरंतर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
रिपोर्टर संवाददाता –