सैदपुर पुलिस ने शातिर /जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

थाना सैदपुर पुलिस द्वारा शातिर/जिला बदर अपराधी गिरफ्तार-
गाजीपुर – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा वांछित अभियुक्तो, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सैदपुर. द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक सैदपुर/चौकी प्रभारी कस्बा सैदपुर द्वारा दिनांक 05.04.2021 को थाना स्थानीय का जिला बदर अपराधी गोविन्द उर्फ रविदास पुत्र राजदेव. राम निवासी जौहरगंज थाना सैदपुर गाजीपुर को एक अदद तमन्चा 315 बोर देशी के साथ तरवनियाँ रेलवे अन्डर पास थाना सैदपुर से समय 23.20 PM गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त काफी दिनो से फरार चल रहा था जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश गाजीपुर के न्यायालय से स्थायी वारण्ट भी जारी किया गया था । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 094/2021 धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट व मु0अ0सं0 095/2021 धारा 10 गुण्डा निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।
बरामदगी का विवरण –
1. अभियुक्त गोविन्द उर्फ रविदास उपरोक्त के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर ।
*अभियुक्त का विवरण*
1. गोविन्द उर्फ रविदास पुत्र राजदेव राम निवासी जौहरगंज थाना सैदपुर गाजीपुर।
*अपराधिक इतिहासः-*
1. थाना सैदपुर मु0अ0सं0 392/2014 धारा 394/302 भादवि
2. थाना सैदपुर मु0अ0सं0 056/2018 धारा 379/411 भादवि
3.थाना सैदपुर मु0अ0सं0 142/2018 धारा 379/307 /41/411/413/414/419/420/467/468 /471/216 भादवि
4. थाना सैदपुर मु0अ0सं0 143/2018 धारा 379/307 /41/411/413/414/419/420/467/468 /471 भादवि
5. थाना सैदपुर मु0अ0सं0 094/2021 धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट
6.थाना सैदपुर मु0अ0सं0 095/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा निवारण अधि0
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.प्र0नि0 श्री राजीव कुमार सिंह
2.वरिष्ठ उ0नि0 श्री घनानन्द त्रिपाठी
3.उ0नि0 श्री हरिप्रकाश यादव
4.हे0का0 मनोज कुमार सिंह
5.का0 जितेन्द्र यादव
6.का0 रामधनी यादव |
रिपोर्टर संवाददाता –