15 हजार रू० का इनामीया गैंगस्टर अभियुक्त को करण्डा पुलिस ने कट्टा सहित पकडा |

थाना करण्डा पुलिस जनपद गाजीपुर द्वारा एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 15000 ईनामी गैग0 एक्ट का वांछित आपराधी गिरफ्तार* –
गाजीपुर – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे , अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में आज दिन सोमवार को करण्डा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त चेकिंग के दौरान परमेठ पुल के पास से एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गैग0 एक्ट के वांछित 15000 का इनामी अपराधी इद्रीश पुत्र कीरित नि0 ग्राम डहिया थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया |
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. इद्रीश पुत्र कीरित नि0 ग्राम डहिया थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
*पंजीकृत अपराध का विवरण-*
1. मु0अ0सं0 84/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करण्डा जनपद गाजीपुर ।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-*
मु0अ0सं0 50/21 धारा 3/5ए/5बी0/8 गो0नि0 अधि0 थाना करण्डा गाजीपुर ।
मु0अ0सं0 79/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैग0 एक्ट करण्डा गाजीपुर
मु0अ0सं0 84/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करण्डा गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम –*
1. थानाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय थाना करण्डा गाजीपुर
2. उ0नि0 विनोद कुमार तिवारी थाना करण्डा गाजीपुर
3. उ0नि0 अशोक कुमार मिश्रा थाना करण्डा गाजीपुर
3. का0 हे0का0 कृष्णचन्द्र नन्द यादव थाना करण्डा गाजीपुर
4. का0 नन्दलाल थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
रिपोर्टर संवाददाता –