नई नवेली दुल्हन ने तमंचे से फायर का जयमाल का किया आगाज ?

नई नवेली दुल्हन ने तमंचे से फायर का जयमाल का किया आगाज ?
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़े बड़े कारनामे होते दिख रहे हैं | अभी तक दुल्हन विदाई से पहले प्रेमी संघ फूर्र होने के मामले सामने आते रहे हैं , लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है कि जहां दुल्हन जमाल से पहले रिवाल्वर से फायर कर रही है | इस जिले में कानून की धज्जियां उड़ाने में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है | जिले की यह पहली शादी ऐसी होगी , जिसमें जयमाल होने के पहले दुल्हन ने असलहे से हर्ष फायरिंग कर स्टेज पर कदम रखा | शादी की खुशी में दुल्हन ने अपने जीवन साथी का हाथ पकड़कर बाएं , हाथ से असलहे में हर्ष फायरिंग की | हर्ष फायरिंग करने के बाद में तालियों और सीटी बजाने वालों की होड़ लग गई |
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखकर लोग अजब गजब प्रतिक्रिया देते हुए , दिखाई पड़ रहे हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण का पुरवा का मामला है | जहां पर लड़की की शादी हो रही है , इसमें बीते 30 मई को बारात आई थी | कोरोनावायरस की धज्जियां उड़ाते हुए , दुल्हन ने हर्ष फायरिंग करके जयमाल की स्टेज पर कदम रखा | जिसकी क्षेत्र में ही नहीं कई जिलों में चर्चा का विषय बना हुआ है |
रिपोर्टर संवाददाता –