अपना ग़ाज़ीपुर

गांधी जयन्ती समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित करे – जिलाधिकारी

गांधी जयन्ती समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित करे – जिलाधिकारी

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज दिन शुक्रवार को समस्त जनपद स्तरीय अधिकरियो को पत्र  प्रेषित कर आदेश दिया है कि 02 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर  गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गांधी जयन्ती समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित किये जायेंगे। उक्त अवसर पर    सभी राजकीय भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये एवं सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालयाध्यक्ष / वरिष्ठ अधिकारी /संस्थान के प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा सुबह 9 बजे   महात्मा गांधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये। उसके बाद गांधी जी के जीवन -संघर्ष, उनकी देश – सेवा , उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। तथा विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाये। सादा जीवन उच्च विचार मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाये। उन्हें यह भी समझाया जाये कि देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए , राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। अतः अनुरोध है कि 02 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयन्ती का समारोह हर्षाेल्लास से सम्पन्न करायें।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button