अपना ग़ाज़ीपुर

ग्रीनमैन अरविंद कुमार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में हुए सम्मानित

ग्रीनमैन अरविंद कुमार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में हुए सम्मानित

सुजीत कुमार सिंह

क्रान्तिधरा मेरठ ग्रीनमैन सम्मान से सम्मानित –

जखनियां (गाजीपुर): विकासखण्ड के मुडियारी ग्रामसभा निवासी अरविन्द कुमार जनपद में ‘ग्रीनमैन गाजीपुर’ के   नाम से अपनी पहचान रखने वाले पर्यावरणविद् अरविन्द कुमार आजाद को क्रान्तिधरा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के हिन्दी विभाग (वृहस्पति भवन) में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मेरठ लिटरेरी फैस्टिवल में सम्मानित किया गया। जिससे उनके शुभचिन्तकों में खुशी का माहौल है।उनके ग्रामप्रधान प्रति. बीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि अरविंद कुमार आजाद का पर्यावरण, स्काउट प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में बच्चों का सर्वागीण विकास व सामाजिक क्षेत्रों में विगत कई वर्षों  से सराहनीय योगदान रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित होना हमारे जनपद के लिए गर्व की बात है। और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे पहले भी अरविंद कुमार को विदेश (नेपाल-काठमांडु)मे तथा अपने  देश के विभिन्न प्रांतो में कई उत्कृष्ट सम्मान/पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि रूलर डेवलपमेंट  एंड रिसर्चर फाउंडेशन संस्था से जुड़कर जनसहयोग द्वारा निर्धन परिवार की बेटियों की शादी में पूरा सहयोग करते  रहते हैं। इतना ही नही पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों के जन्मदिन पर पौधे भेंट कर शुभकामनाएं देते हैं। व शादी  तथा श्राद्ध में भी पौधा भेंट कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते रहते हैं। इस तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का उद्देश्य पूछे जाने पर उन्होने बताया   कि साहित्यिक महाकुंभ में नेपाल, भूटान, रूस, ब्रिटेन  सहित विभिन्न देशों के उत्कृष्ट साहित्यकार, कवि, लेखक, पर्यावरणविद्, पत्रकार, सामाजिक चिंतक सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां सहभागिता की थी। इस महोत्सव का  मुख्य उद्देश्य ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ देश दुनिया में साहित्य, संस्कृति, आध्यात्म, योग के माध्यम से दिलों को दिलों से जोड़ना, एक दूसरे के लेखन व शोध से रुबरु कराना, परस्पर सहयोग की भावना, पठन पाठन व साहित्य के दायरे का विस्तार व नवोदित व गुमनाम कलमकार बंधुओं को वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में   एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना था।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button