अपना ग़ाज़ीपुर

शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित समाजिक संस्था के द्वारा प्रतियोगी परीक्षा संपन्न

शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित समाजिक संस्था के द्वारा प्रतियोगी परीक्षा संपन्न

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर ..जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था ने सामान्य ज्ञान, ड्राइंग ,मेहंदी, प्रतियोगी परीक्षा करा कर बच्चों के अंदर की छुपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास विगत कई वर्षो से कर रही है। संस्था जनपद के शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षा कराती है। और उत्कृष्ठ बच्चों को सम्मानित करती है। इसी क्रम में दिन मंगलवार को यह प्रतियोगिता नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मैनपुर में आयोजित कराई गई। इसमें कुल 110 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया गया ।   और संस्था के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मैनपुर मे प्रतियोगी परीक्षा कराई गई । जिसमें पहली मीटिंग 1:00 से 2:00  तक संपन्न कराई गई एवं इसके परिणाम की घोषणा फरवरी माह के अंतिम सप्ताह को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता   में चयनित प्रतिभागियों को जुलाई में होने वाली वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। अभिषेक कुमार सिंह     ने बताया कि जो चयनित छात्र छात्राएं होंगे उन्हें निशुल्क कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। तत्पश्चात संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह ने इस परीक्षा में सहयोग सभी प्रधानाचार्यों के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज   मैनपुर के प्रधानाचार्य करुणा सागर, वर्तिका, हार्दिक ,  विनोद सिंह , अभिषेक सिंह , मुन्ना सिंह, एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं इत्यादि लोग मौजूद थे !

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button