अपना ग़ाज़ीपुर

बिरनों पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज तमन्चा के  साथ किया गिरफ्तार

बिरनों पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज तमन्चा के  साथ किया गिरफ्तार

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध    एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे , अभियान के    तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्यवेक्षण में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा द्वारा आज दिन मंगलवार को      उ0 नि0 धीरेन्द्र सिंह सहित अपने समस्त हमराहियों द्वारा अभियुक्त राकेश यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी ग्राम सिहावारी मठिया थाना बिरनो जनपद- गाजीपुर को अवैध शस्त्र एक अदद देशी तमंचा .315 बोर सहित एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ सिहावारी मठिया    पुलिया बहदग्राम सिहावारी से गिरफ्तार कर *मु0 अ0      सं0 44/ 2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* थाना बिरनों पंजीकृत करते हुए , जेल भेज दिया गया । इस अभियुक्त   का आपराधिक इतिहास 1. मु0 अ0 सं0 163/2018  धारा 392/411 भादवि सहित मु0 अ0 सं0 44/24      धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिरनों जनपद गाजीपुर में   दर्ज है । इन अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस   टीम में उ0 नि0 धीरेन्द्र सिंह , हे0 का0 चन्द्रशेखर सिंह , का0 राजकुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button