उत्तर प्रदेश

ए0एन0टी0एफ0 थाना गाजीपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले दो अन्तर्जनपदीय तस्कर को किया गिरफ्तार

ए0एन0टी0एफ0 थाना गाजीपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले दो अन्तर्जनपदीय तस्कर को किया गिरफ्तार

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – पुलिस महानिदेशक उ0 प्र0,अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ0 प्र0, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, उ0 प्र0 लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक , एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में ए0एन0टी0एफ0 थाना गाजीपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 2 अन्तर्जनपदीय सक्रिय तस्कर प्रदीप यादव पुत्र रामबदन यादव नि0 ग्रा0 शहाबुद्दीनपुर बिलरियागंज जनपद आजमगढ एवं अभिषेक सिंह उर्फ गोलू पुत्र मोहन सिंह नि0 ग्रा0 बंशीबाजार हडसर सिकन्दरपुर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । इन अभियुक्तों के कब्जे से 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा ( जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रूपये ) एवं 2 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन , एक अदद चार पहिया वाहन व 5240 /- रूपये नगद घटारो हनुमान मन्दिर से 100 मीटर आगे रोड पर SPBD इण्टर कालेज तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया । इसके सम्बन्ध में थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर पर मु0 अ0 सं0 76/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए , विधिक कार्यवाही की जा रही है । इन अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि ये व्यक्ति लखनऊ से एक व्यक्ति से सस्ते दाम पर गांजा खरिद कर लाते है , जिसे गाजीपुर , आजमगढ क्षेत्र में घूम- घूम कर बेच देते है । बेचने पर जो मुनाफा होता है, उसे आपसे में बांट लेते है । इनकी गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली गाजीपुर पुलिस टीम में ए0 एन0 टी0 एफ0 के प्र0 नि0 सुरेन्द नाथ सिंह सहित का0 जयन्त सिंह , का0 अमित कुमार चौरसिया , का0 अजीत कुमार , का0 देवानन्द , का0 प्रदीप कुमार , का0 इन्द्रपाल सिंह एएनटीएफ थाना गाजीपुर । तथा सहयोगी टीम   में थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर उ0 नि0 रणजीत सिंह चौकी प्र0 हथियाराम जनपद गाजीपुर सहित का0 संदीप कुमार थाना भुडकुडा गाजीपुर मौजूद रहे ।

 

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button