उत्तर प्रदेश

वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर स्थित महाराजगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से भोपाल जुड़ा है नेटवर्क*

*वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से भोपाल जुड़ा है नेटवर्क*

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – जनपद पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना कोतवाली पुलिस व स्वात/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाराणसी-गोरखपुर-महराजगंज हाईवे तिराहे के पास से एक बोलेरो सवार दो पुरुषों और एक महिला को 1 किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है । बरामद हेरोइन की

*अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी   गई है।*

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर (प्रभारी निरीक्षक) सुरेंद्रनाथ सिंह (मय हमराह हेड कांस्टेबल संजय सिंह राजावत , कांस्टेबल जयंत सिंह , देवानंद , अमित चौरसिया , शिवांश राय , महिला कांस्टेबल ज्योति मौर्य , मुस्कान यादव व आरक्षी चालक इंद्रपाल सिंह) और (उपनिरीक्षक) विवेक कुमार पाठक (मय चीता 11  के कांस्टेबल रविशंकर विद्यार्थी व विशाल कुमार) की टीम वाराणसी-गोरखपुर महराजगंज हाईवे पर गश्त पर थी ।
​मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने महराजगंज तिराहे से आगे लालनपुर मड़ई गांव मोड़ के पास घेराबंदी की । समय करीब रात 08:20 बजे एक बोलेरो वाहन को रोककर जांच की गई , जिसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया  गया ।
*​बरामदगी का विवरण*
​अवैध हेरोइन: 1 किलो 15 ग्राम (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग  ₹2 करोड़) , ​एंड्रॉयड मोबाइल: 04 अदद , ​नगदी: ₹1,290 , ​वाहन: बोलेरो *(तस्करी में प्रयुक्त) ​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
​राकेश यादव उर्फ गामा यादव पुत्र रमाकांत यादव (निवासी: सरैया, पोस्ट-छावनी लाइन, थाना कोतवाली, गाजीपुर हाल   पता: भुतहिया ताड़, गाजीपुर) , ​कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू    प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति (निवासी: तुलसीपुर,   भुतहिया ताड़, थाना कोतवाली, गाजीपुर) ,
​रीना यादव पत्नी बिरजू यादव (निवासी: सहनिंदा गांव,        थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर) ।

*​पूछताछ में अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा*

​पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त राकेश यादव उर्फ गामा ने खुलासा किया कि वे यह हेरोइन सोनू दांगी (निवासी: चौपारण बाजार, झारखंड) से खरीदकर लाते हैं। इसके बाद कृष्ण बिहारी और रीना यादव के माध्यम से इस हेरोइन को भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित सोनू नामक व्यक्ति को बेचने के लिए भेजा जाता  है, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मोटी रकम कमाई जाती है। अभियुक्तों ने बताया कि बुधवार की रात वे दोनों साथियों को हेरोइन देकर भोपाल के लिए बस पकड़वाने जा रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा । वहीं ​पुलिस की कानूनी  कार्रवाई के ​मामले में थाना कोतवाली गाजीपुर पर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 723/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब झारखंड और भोपाल से जुड़े नेटवर्क के तारों को खंगालने में जुटी है ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button