उत्तर प्रदेश

मऊ कलेक्ट्रेट में गूंजी आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, भारतीय जन चेतना मंच का प्रदर्शन

मऊ कलेक्ट्रेट में गूंजी आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, भारतीय जन चेतना मंच का प्रदर्शन

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर / मऊ – मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय जन चेतना मंच के तत्वावधान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मंच के (राष्ट्रीय अध्यक्ष) विजय श्रीवास्तव ने आर्थिक आधार पर गरीबों को आरक्षण दिए जाने का जोरदार ऐलान किया । उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ सही मायनों  में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना बेहद जरूरी है । इस ​कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और आर्थिक आधार पर आरक्षण      लागू करने की मांग को बुलंद किया । ​इस अवसर पर आयोजक विजय प्रताप सिंह, एडवोकेट राकेश पांडेय , भारतीय जन चेतना मंच के राष्ट्रीय (महासचिव) लल्लन सिंह , (जिलाध्यक्ष) विपिन कुमार सिंह, मऊ (जिलाध्यक्ष) पंकज श्रीवास्तव और रुद्र नारायण शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस मौके पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गरीबों को हक दिलाने के लिए इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button