उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम का बरही में राजकीय फल संरक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

दो दिवसीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम का बरही में राजकीय फल संरक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – राजकीय फल संरक्षण केंद्र गाजीपुर के तत्वाधान      में आज दिन सोमवार को ग्राम पंचायत बरही न्याय पंचायत नसरतपुर विकासखंड मरदह में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम का शुभारंभ सुवेदिता सिंह (खंड विकास अधिकारी)  के द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में फोल्डर कॉपी , पेन , किताब वितरण किया तथा खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेषित किया । वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम में फल संरक्षण प्रवक्ता राजेश यादव, अंजू कुशवाहा, सूरज कुमार कुशवाहा ने लोगों को भारत की अवधारणा से जोड़ते हुए , खाद्य प्रसंस्करण आधारित रोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तार से जानकारी दी । तथा मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं रोजगार लगाने के  लिए आटा चक्की फलों से निर्मित उत्पादों का प्रसंस्करण एवं लघु उद्योग स्थापित कर ग्रामीण युवा और महिलाओं को कम लागत में सफल उद्यमी बन सकते हैं ‌। इस अवसर पर राजू    फ्रूट प्रोडक्ट्स वाराणसी के संस्थापक हसीन महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना एवं सफल उद्यम संचालन के अपने अनुभव को साझा किया । वहीं डॉ. सुधीर कुमार खाद्य प्रसंस्करण प्रवक्ता ने दो दिवसीय मुख्यमंत्री के उद्योग नीति एवं स्वयं रोजगार पर अपने विचार व्यक्त किए हैं ‌। और लोगों को ज्यादा से ज्यादा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार स्थापित  करने के बारे में विस्तार से बताया । जिसमें कम लागत से  अच्छी आए की जा सके । इस कार्यक्रम के अंत में राजकीय फल संरक्षण केंद्र गाजीपुर प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने    खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए , लघु उद्योग एवं स्वयं रोजगार से संबंधित आटा चक्की दाल मिल मसाला मिल पनीर खोवा उद्योग सहित अन्य लघु उद्योगों लगाने की प्रक्रिया एवं सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से बताया । साथ ही युवा महिलाओं की भागदारी बढ़ाने के लिए ब्रेकथ्रू संस्था से उजमा परवीन ,हिमांशु सचान निष्ठा वर्मा शामिल रहे । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

 

Related Articles

Back to top button