टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 5 सितंबर को काली पट्टी बांधेंगे बेसिक शिक्षक*







*टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 5 सितंबर को काली पट्टी बांधेंगे बेसिक शिक्षक*
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष के प्रथम चरण के तहत देशव्यापी विरोध कार्यक्रम का निर्णय लिया है । राष्ट्रीय एवं प्रांतीय संगठन के आह्वान पर आगामी 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के बेसिक शिक्षक अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे । वहीं संगठन की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए भारत सरकार से अध्यादेश लाने की मांग को लेकर यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जबकि संगठन ने देशभर के शिक्षकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने की अपील की है । राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाने का आह्वान किया है । साथ ही, 5 सितंबर को आयोजित विरोध कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं वीडियो मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिक्षकों की मांग को व्यापक स्तर पर सामने लाया जा सके । सभी शिक्षक संगठन ने कहा कि काली पट्टी शिक्षकों की एकजुटता और टीईटी अनिवार्यता के प्रति विरोध का प्रतीक होगी । संगठन का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का ध्यान शिक्षकों की मांग की ओर आकर्षित करना है। इस संबंध में *जनपदीय अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ,जनपदीय महामंत्री अजय कुमार तथा मंडलीय अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय* ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




रिपोर्टर संवाददाता –





