उत्तर प्रदेश

बिरनो ब्लॉक के पिपनार गांव में ग्राम प्रधान और सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की जांच और कार्रवाई की मांग

बिरनो ब्लॉक के पिपनार गांव में ग्राम प्रधान और सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की जांच और कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर –  जहां जनपद के विकास खण्ड बिरनों में स्थित ग्राम सभा पिपनार में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी रामचंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान शबाना खातून एवं ग्राम सचिव के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की   मांग की है।
*​मुख्य आरोप एवं अनियमितताएं*
​फर्जी भुगतान का दावा- ग्रामीणों का आरोप है कि सत्र 2021  से 2026 के बीच नाली, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा   घर के निर्माण के नाम पर कागजों में काम दिखाकर सरकारी धन का आहरण किया गया । ​स्ट्रीट लाइट घोटाला: प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव में कोई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है, जबकि सितंबर 2024 में ₹4,05,000 और अगस्त 2024 में ₹3,09,680 का फर्जी भुगतान दिखाया गया । ​एक ही कार्य   पर बार-बार भुगतान: भू-गर्भित नाली निर्माण कार्य का भुगतान एक ही कार्य पर तीन बार किए जाने का आरोप है। दूरस्थ फर्मों से बिलिंग: ग्राम पंचायत से 30 किमी दूर स्थित फर्मों और ईंट-सीमेंट विक्रेताओं के नाम पर फर्जी कैश मेमो लगाकर धन का दुरुपयोग किया गया ।
​कार्रवाई की मांग:
ग्रामीणों ने निवेदन किया है कि सत्र 2021 से अप्रैल 2026  तक कराए गए सभी विकास कार्यों की निष्पक्ष एजेंसी से स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषी ग्राम प्रधान और सचिव के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए गबन किए गए सरकारी धन की रिकवरी की जाए । वहीं इस मामले को लेकर (एडीपीआरो) अभय राज यादव से बात किया गया   तो उन्होंने बताया कि जांच चल रही हैं पूर्ण होने पर सम्बन्धित अधिकारी को सौंपा जायेगा ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button