सपा नेता संतोष यादव ने 10 वर्षीय सुहानी यादव को किया सम्मानित, 2027 में सरकार बनने पर विकास का दिया आश्वासन








सपा नेता संतोष यादव ने 10 वर्षीय सुहानी यादव को किया सम्मानित, 2027 में सरकार बनने पर विकास का दिया आश्वासन
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाज़ीपुर – जहां समाजवादी पार्टी के नेता संतोष यादव ने गोविंदपुर कीरत गाँव की रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची सुहानी यादव से मुलाकात कर उसे सम्मानित किया। सुहानी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने गाँव की सड़क और अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी थी । पत्रकारों से बातचीत के दौरान संतोष यादव ने कहा कि 10 साल की बच्ची ने जिस समझदारी और हिम्मत से गाँव की समस्याओं को उठाया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने मौजूदा सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनता और बच्चों की आवाज़ नहीं सुनती है। संतोष यादव ने वादा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गोविंदपुर कीरत गाँव का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इसके साथ ही, जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं और नौजवानों के लिए रोजगार और तरक्की के अवसर पैदा किए जाएंगे तथा दो-दो मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा । जंगीपुर विधानसभा चुनाव में टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन पार्टी फोरम, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा तय किया जाता है। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, वह चुनाव लड़ेगा । इस मौके पर वरिष्ठ नेता रामाधार यादव , हरिकेश यादव ग्राम प्रधान , नितिन यादव (पूर्व अध्यक्ष) पीजी कॉलेज गाजीपुर , रामनारायण यादव (पुर्व जिला पंचायत सदस्य) , अनिल यादव (ग्राम प्रधान) , सोनू यादव , राहुल यादव , उपेंद्र यादव ,
इत्यादि लोग मौजूद रहे ।





रिपोर्टर संवाददाता –





