उत्तर प्रदेश

गाजीपुर एसबीआई की मुख्य शाखा में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया , बैंक मैनेजर पर मामला दबाने का लगा आरोप

गाजीपुर एसबीआई की मुख्य शाखा में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया , बैंक मैनेजर पर मामला दबाने का लगा आरोप

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – जनपद के मिश्र बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा में आज दिन सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया । जब बैंक कर्मियों ने एक जालसाज को    दूसरे के खाते से अवैध रूप से पैसा निकालते हुए , रंगे हाथों पकड़ लिया । हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि बैंक प्रबंधन ने इस गंभीर आपराधिक मामले की जानकारी पुलिस  को देने के बजाय इसे आपसी समझौते के जरिए ‘सेटल’ करने की कोशिश किया । जबकि ​रंगे हाथों पकड़ा गया जालसाज ।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक बैंक में किसी अन्य व्यक्ति के खाते से पैसे निकालने की फिराक में था । संदेह     होने पर बैंक कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया । पूछताछ और जांच    में पता चला कि यह वही जालसाज है , जिसने पूर्व में  भी इसी शाखा से दूसरे के खाते से ₹1,02,000 की अवैध रकम  निकासी की थी । वही कर्मचारियों ने अपनी सैलरी से  भरा था पैसा । ​पूर्व में जब एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था , तब बैंक की साख बचाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपनी सैलरी से  उस राशि की भरपाई की थी । उस समय भी मामले को उच्चाधिकारियों या पुलिस तक नहीं पहुंचने दिया  गया था ।   वही यह ​मामला दबाने की कोशिश व (लीपा-पोती) किया गया । जबकि ​आज फिर वही जालसाज गिरफ्त में आया , लेकिन बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते  में डालने की कोशिश की । घंटों बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस को इस घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई । पुलिस और प्रशासन की भूमिका निभाई मीडिया कर्मियों के माध्यम से जब इस प्रकरण की जानकारी क्षेत्राधिकारी (CO)  को दी गई , तो उन्होंने संज्ञान लेने की     बात कही , लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी मौके पर  कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा । आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने पूरे मामले में ‘लीपा-पोती’ करते  हुए , आरोपी को बचाने या मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया है । ​इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं । वही ग्राहकों के मन में अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता देखी जा रही है ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button