उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, 40 वर्षों के उत्कृष्ट कार्यकाल को किया गया याद*

*गाजीपुर में यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, 40 वर्षों के उत्कृष्ट कार्यकाल को किया गया याद*

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश   अध्यक्ष एवं यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर गाजीपुर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित जनपद के गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया । इस समारोह के दौरान वक्ताओं ने  उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए , उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की ।

*​गरिमामयी उपस्थिति एवं सम्मान*

इस ​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) वाराणसी, राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सीजेएम एवं एसपी सिटी राकेश मिश्रा    भी शामिल रहे । इस अवसर पर लव कुमार सिंह को माल्यार्पण करते हुए , अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह सहित बुके
भेंट कर सम्मानित किया गया ।

*​40 वर्षों के सेवा सफर पर एक नजर , काशी से लहुरी काशी तक*

इस मौके पर ​मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लव कुमार सिंह का 40 वर्षों का संपूर्ण कार्यकाल   बेहद सराहनीय रहा है। उन्होंने अपने सेवाकाल की शुरुआत काशी से की थी और अपना अंतिम कार्यकाल ‘लहुरी काशी’ (गाजीपुर) में पूरा किया । एक साधारण कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक के इस सफर में उन्होंने कड़ी मेहनत से एक   उच्च मुकाम हासिल किया, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।  वहीं ​सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) धनवीर यादव ने कहा कि लव कुमार सिंह ने हर कार्य को पूरी निष्ठा   और जिम्मेदारी के साथ निभाया तथा अपने दायित्वों का   हमेशा कुशलता से निर्वहन किया ।

*​कर्मचारी हित और संघ में रहा योगदान*

​राजकीय सेवा के साथ-साथ लव कुमार सिंह ने कर्मचारी हितों के लिए भी लंबी लड़ाई लड़ी । उन्होंने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के जिलाध्यक्ष पद को डेढ़ दशकों तक सुशोभित किया तथा अपने मातृ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के  रूप में भी कर्मचारियों का सफल नेतृत्व किया । इस कार्यक्रम  के सफल ​संचालन में ​कार्यक्रम का कुशल एवं ओजस्वी संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के (पूर्व जिलाध्यक्ष) अंबिका दुबे ने किया । जिन्होंने एक विस्तृत अभिनंदन पत्र भी समर्पित किया । इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों व ट्रेनिंग सेंटर के संचालकों, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में
​प्रमुख उपस्थिति ​समारोह में मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, बैजनाथ तिवारी, सुभाष सिंह, बृजेश यादव, सूर्यकांत कुमार, अरविंद सिंह, अशोक कुमार, कमलेश प्रकाश, विनय कुमार, अरुण कुमार, महेंद्र सोनकर, राजीव राय, मनीष वर्मा, श्याम नारायण यादव और डॉ. आत्म प्रकाश सहित कुंदन सिंह सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button