गाजीपुर में ‘हमाई’ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर चिकित्सकों ने व्यक्त की देशभक्ति







गाजीपुर में ‘हमाई’ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर चिकित्सकों ने व्यक्त की देशभक्ति
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हमाई’ (HMAI) गाजीपुर द्वारा देशभक्ति और उल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम हमाई के सक्रिय सदस्य डॉ. आदिल सिद्दीकी के अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण के साथ हुई । तत्पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाकर पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंगों में सराबोर कर दिया । जबकि
ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में देश के प्रति निष्ठा, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों के बलिदान व संस्मरणों को याद किया । इस कार्यक्रम में संबोधित करने वाले प्रमुख चिकित्सक डॉ. राजेश सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष, हमाई उत्तर प्रदेश) , डॉ. आदिल सिद्दीकी , डॉ. पीयूष कांत सिंह , डॉ. मनीष पाण्डेय , डॉ. उमेश कुशवाहा , डॉ. आर. के. यादव , डॉ. बच्चन यादव , डॉ. शमीम ,
डॉ. नीलम एवं अन्य सम्मानित चिकित्सक मौजूद रहे । इस
कार्यक्रम का कुशल और सफल मंच संचालन डॉ. आदिल सिद्दीकी ने किया । जबकि कार्यक्रम के समापन अवसर पर हमाई उत्तर प्रदेश के (पूर्व उपाध्यक्ष) डॉ. राजेश सिंह ने गाजीपुर से आए , सभी सदस्यों व चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया ।




रिपोर्टर संवाददाता





