जंगीपुर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर SIR की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न







जंगीपुर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर SIR की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जंगीपुर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज दिन बुधवार को SIR की समीक्षा बैठक (विधान सभा अध्यक्ष) राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री व (पूर्व सांसद) एवं वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह और (जिला उपाध्यक्ष) एवं जंगीपुर (प्रभारी) मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे । इस बैठक को संबोधित करते हुए , जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने कहा कि जो SIR हो रहा है , वह केवल आम जनता को परेशान करने की साजिश चल रही है । विधायक ने आगे कहा कि आज का जो परिवेश है , वह जन विरोधी लोकतंत्र विरोधी है । और आज की जो सरकार है , वह लोकतंत्र को ताक पर रखकर काम कर रही है, आगे कड़ी में (विधायक) वीरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ता तन मन से लगकर SIR की प्रक्रिया पूरी करने में पार्टी और आम जनता की मदद करें । वहीं विधायक ने आगे कहा कि जब SIR सही ढंग से होगा तो आने वाले 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी । तभी आम जनमानस की भला हो पाएगी । अंत में विधायक ने कार्यकर्ताओं को तन मन से लगकर SIR में सहयोग करने का आग्रह किया । वहीं बैठक को संबोधित करते हुए , जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि हम छोटे कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट , एक-एक बूथ की निगरानी करनी पड़ेगी तभी हम सब का वोट सुरक्षित रह पाएगा । यह तानाशाह सरकार समाजवादियों को देखना नहीं चाहती । यह सरकार समाजवादियों से विद्वेष का भावना रखने का काम करती है । इस कार्यक्रम के अंत में राजभर ने अपने सभी नेता कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए , उनको SIR में सहयोग करने का आग्रह किया । वहीं बैठक को संबोधित करते हुए , पूर्व कैबिनेट मंत्री , (पूर्व सांसद) एवं वर्तमान विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह तानाशाही सरकार जान रही है कि हम 2027 में हारने वाले हैं , इसलिए वह 2024 के लिस्ट से SIR ना करा कर के 2003 की लिस्ट से एस आई आर कराने का काम कर रही है । और अधिकारी कर्मचारी पर दबाव बना रही है की ज्यादा से ज्यादा समाजवादी लोग SIR से वंचित रह जाए । जिससे यह बीजेपी की सरकार अपने गलत मंसूबे में कामयाब हो सके , और कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ता बहुत मजबूत और संघर्षशील हो , आप पर हमें भरोसा और उम्मीद है कि आप बीजेपी के मंसूबे को ना कामयाब कर दोगे । इसी आशा और उम्मीद के साथ हम आप पर यह जिम्मेदारी देकर इस कार्यक्रम से जा रहे हैं की जब SIR पूर्ण रूप से पूरा हो जाएगा , तो सबसे ज्यादा मेहनत और लगन जंगीपुर के कार्यकर्ताओं का देखने को मिलेगा । वहीं बैठक के अंत में सदर (ब्लॉक अध्यक्ष) दारा यादव के भाई के निधन के उपरांत उनके आत्मा के शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया । इस बैठक में मुख्य रूप से महिला (जिला अध्यक्ष) विभा पाल , विधानसभा (महिला अध्यक्ष) सुनीता यादव , सचिन कुशवाहा , शिवराम चौहान , बृजेश सिंह , सुभाष यादव (गुड्डू) , राजेंद्र यादव , राम प्रकाश यादव , चंद्रबली यादव , अमित ठाकुर , अभिषेक कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे । इस बैठक का संचालन सुनील यादव सोनू ने किया ।




रिपोर्टर संवाददाता –





