उत्तर प्रदेश

मरदह थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर में दो लुटेरे बदमाशों को ग्रामीणों   ने दौड़ाकर दबोचा , पल्सर व पिस्टल सहित गहना हुआ बरामद

मरदह थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर में दो लुटेरे बदमाशों को ग्रामीणों   ने दौड़ाकर दबोचा , पल्सर व पिस्टल सहित गहना हुआ बरामद

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – मरदह व कासिमाबाद थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों के हौसले उस वक्त पस्त हो गए , जब स्थानीय ग्रामीणों ने  अदम्य साहस का परिचय दिया । लूट की वारदात को अंजाम देकर  भाग रहे , दो बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर     पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । पकड़े गए बदमाशों के पास   से एक UP 52 BU 7954 नंबर की     पल्सर मोटरसाइकिल , अवैध पिस्टल और लूटे गए , गहने (सोना व चांदी) के साथ बरामद किए गए हैं । ​प्राप्त जानकारी  के अनुसार , पल्सर   सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चौरा   गांव निवासी राजन राजभर    पुत्र सोचा राजभर बनारस से  दवा लेकर आ रहे थे   कि बेदविहारी पोखरा पर बस से उतर  कर पैदल अपने गांव   जा रहे थे कि अचानक दो बदमाशों ने पिछले से छपट्टा मारकर बैग लेकर भागने लगे , वहीं राहगीर अपनी साहस का परिचय देते हुए , पृथ्वीपुर रिस्तेदारी में फोन करके जानकारी दिया । जिससे लूटकर भाग रहे बदमाशों को राहगीर द्वारा पकड़ लिया गया । जबकि बदमाश कहीं से गहने और कीमती सामान लूटकर भाग रहे थे । वहीं शोर मचते ही आस-पास  के खेतों और सड़कों पर मौजूद ग्रामीण सक्रिय हो गए । खुद को घिरा देख बदमाश पल्सर बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने हौसला नहीं हारा और दौड़ाकर उन्हें चारों तरफ से  घेर लिया । बदमाशों को पकड़कर ​ग्रामीणों  पुलिस को सूचना   दी गई । इस मौके पर पहुँची मरदह थाना  की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया । और तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध पिस्टल व लूटे गए , सोने-चांदी के आभूषण बरामद किया गया । वहीं कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए , आरोपी शातिर अपराधी लग रहे हैं , और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य लूट की घटनाओं का खुलासा हो सके । ग्रामीणों की इस बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। पुलिस ने बरामद गहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button