सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल स्कूल गाजीपुर में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन








सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल स्कूल गाजीपुर में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल स्कूल गाजीपुर में आज दिन बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में ANM, GNM, OT, DMLT, DYALYSIS TECH के न्यू बैच को उनके जस्ट सीनियर बैच ने फ्रेशर दिया । जबकि कार्यक्रम में चीफ गेस्ट संस्था की डायरेक्टर डा० अनुपमा सिँह जी थी । अन्य अतिथि में संस्था के (प्रबन्धक) धर्मेंद्र सिँह , (अकाउंटेंट) रवि राय जी, प्रिंसिपल , वाइस प्रिंसिपल, एडमिन एवं सभी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा० अनुपमा सिँह जी ,धर्मेंद्र सिँह जी एवं रवि राय ने दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया । वहीं अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत स्टूडेंट्स ने बुके देकर किया । इस मौके पर संस्था के (गेस्ट टीचर) डा० राजेश सिंह ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन किया । तत्पश्चात न्यू बैच को शुभकामनाएं दी । वहीं इस कार्यक्रम में (मुख्य अतिथि) डा० अनुपमा सिँह ने भी स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया । वहीं (प्रबन्धक) धर्मेन्द्र सिँह ने भी न्यू बैच को बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर अन्य लोगो मे प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल एवं अन्य टीचर्स ने भी अपने उदबोधन में स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं और बधाई दी । इस कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद (एडमिन) मदन जी ने किया । इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया ।जिसमे गीत संगीत, ड्रामा एवं रोलप्ले कर सबका मन मोह लिया ।




रिपोर्टर संवाददाता –





