उत्तर प्रदेश

कुंवर इंटर कॉलेज नरवर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम  से मनाया गया

कुंवर इंटर कॉलेज नरवर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम   से मनाया गया

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – कुंवर इंटर कालेज नरवर में आज दिन रविवार        को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंडियन बैंक आफ इंडिया मऊ के शाखा प्रबंधक उत्कर्ष सिंह रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य    संजय कुमार चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । जबकि  विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र व छात्राओं ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाकर गणतंत्र दिवस समारोह को देशभक्ति से परिपूर्ण किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने    उद्बोधन में गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश मिश्रा (एडवोकेट) मऊ सहित विशिष्ट अतिथि नागेश्वर दास (लाफिंग) बुद्धा विहार , सिवान सहित मरदह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू भैया व शशि प्रकाश सिंह (जिला पंचायत सदस्य) ने बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड देते हुए , बच्चों को सम्मानित  किया । इस मौके पर एच.पी. गैस एजेंसी नरवर के प्रोपराइटर कौशल चतुर्वेदी , कालिका यादव , अंगद यादव , चंद्र प्रकाश  पांडे , जयप्रकाश सिंह , जय प्रकाश राजभर , विनीत चतुर्वेदी , अविनाश चतुर्वेदी , उमेश चतुर्वेदी , प्रदीप यादव एवं ग्राम    प्रधान प्रतिनिधि अजय खरवार व रामनरेश यादव बीडीसी  सदस्य इत्यादि लोग मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में      आए हुए , सभी लोगों का (प्रधानाचार्य ) संजय कुमार चतुर्वेदी  ने आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button