गाजीपुर – मऊ रेल लाइन परियोजना शुरू करने और ओवर ब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री को दिया पत्रक – (सांसद) संगीता बलवंत







गाजीपुर – मऊ रेल लाइन परियोजना शुरू करने और ओवर ब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री को दिया पत्रक – (सांसद) संगीता बलवंत
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से आज दिन वृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान डा. संगीता बलवंत ने बताया की पूर्व में मैंने सदन के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग जमानियां , दिलदारनगर , भदौरा , दुल्लहपुर , सैदपुर , सहेड़ी , महराजगंज बजार , फुल्लनपुर और जखनिया क्रासिंगों पर ओवर ब्रिज या अंडर पास बनवाने की मांग रखी थी । जबकि
साथ ही गाजीपुर सिटी – मऊ रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग की थी । जिसके संबंध में आज केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उक्त समस्या को पत्र के माध्यम से अवगत कराया । उन्होंने राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत को आश्वस्त किया कि इसपर विचार कर कार्य कराया जाएगा ।




रिपोर्टर संवाददाता –





