उत्तर प्रदेश

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाजपा नेता संकटा प्रसाद मिश्रा के माता सरस्वती देवी की पांचवीं पुण्यतिथि में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाजपा नेता संकटा प्रसाद मिश्रा के माता सरस्वती देवी की पांचवीं पुण्यतिथि में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र स्थित मानपुर गांव       में आज उस समय हलचल बढ़ गई , जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आगमन हुआ । वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जंगीपुर विधानसभा के    प्रत्याशी संकटा प्रसाद मिश्रा की माता सरस्वती देवी जी        की   5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे । वहीं (​उपराज्यपाल) मनोज सिन्हा      ने संकटा प्रसाद मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि     दी । इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करते हुए ,  अपने समस्त कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए । तथा माता जी की 5वीं पुण्यतिथि पर प्रसाद ग्रहण करते हुए , उनके विचार    पर प्रकाश डाला । जिससे क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे ।  इस अवसर पर जिले के तमाम दिग्गज (भाजपा नेता ) जिसमें राज्यसभा (सांसद) संगीता बलवंत , जिला पंचायत (अध्यक्ष) सपना सिंह , नगर पालिका गाजीपुर (अध्यक्ष) सरिता अग्रवाल , भाजपा (जिलाध्यक्ष) ओमप्रकाश राय , जिला (महामंत्री) प्रवीणसिंह , पूर्व (जिलाध्यक्ष) कृष्ण बिहारी राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि विवेकानंद पांडेय , अवधेस राजभर , मनु राजभर , और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे । उपराज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे । जिससे सुधाकर पांडे (क्षेत्राधिकारी) ,जंगीपुर (थानाध्यक्ष) शिवमणि त्रिपाठी ने अपने हमराहियों के साथ उपस्थित रहे , वही जिले   के मेडिकल कॉलेज के (प्रधानाचार्य) आनन्द मिश्रा व (सीएमएस) डॉ. राजेश सिंह एवं क्षेत्र सहित मानपुर गांव में पुलिस बल की सक्रियता बनी रही । जबकि उपराज्यपाल   मनोज सिन्हा के आगमन होने से जिले सहित जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में हलचलें बढ़ गई है । इस कार्यक्रम के अंत    में संकटा प्रसाद मिश्रा ने आए हुए , सभी लोगों को माल्यार्पण करते हुए, अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button