जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद के महिलाओं एवं बालिकाओं में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) का अभियान







जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद के महिलाओं एवं बालिकाओं में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) का अभियान
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – (जिलाधिकारी) अविनाश कुमार एवं (पुलिस अधीक्षक) डा0 ईरज राजा के निर्देशन में आज दिन सोमवार को जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान , स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत थाना बहरियाबाद के ग्राम नादेपुर , थाना कोतवाली के शास्त्री नगर तिराहे , थाना करण्डा , थाना सादात , थाना जंगीपुर , थाना गहमर तथा समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों , सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया । इस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन , 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन , 181 महिला हेल्पलाइन , 101 अग्निशमन सेवा , 112 पुलिस आपातकालीन सेवा , 102/ 108 एंबुलेंस सेवा , 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन , जनसुनवाई पोर्टल , साइबर सुरक्षा से संबंधित , 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी , मीडिया लिंक , एस0 एम0 एस लिंक , वेबसाईट लिंक , एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई , तथा नए कानून बी0 एन0 एस0 , बी0 एन0 एस0 स0 के बारे में भी जानकारी दी गई । स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए , पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना , बेटी बचाओ-बेटी पढाओ , आयुष्मान योजना , महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए , जागरुक किया गया ।




रिपोर्टर संवाददाता –





