उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों कि हत्या, इलाके में दहशत

दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों कि हत्या, इलाके में दहशत

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर –  जहां खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उंचौरी गांव में    आज दिन शुक्रवार को बगीचे में दो युवकों की शव मिलने से इलाके   में सनसनी फ़ैल गई । इस घटना की सूचना मिलने      ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है। लोगों की मानें तो यह घटना हत्या की लग रही है । युवकों की पहचान अमन चौहान (18 वर्ष) और अनुराग (29 वर्ष) के रूप में हुई  है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हैं। वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने शव को एंबुलेंस से ले जाने पर   घेर लिया । पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई है । और सभी एंगल  पर जांच चल रही है । जबकि यह पुलिस की मानें तो आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। क्षेत्र में तनाव को देखते  हुए , भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button