पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्व. योगेश चंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि आयोजित, दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि







पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्व. योगेश चंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि आयोजित, दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – मरदह क्षेत्र में स्थित पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज के (;पूर्व प्रबंधक ) स्वर्गीय योगेश चंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया को अलविदा कहने वाले पूर्व प्रबंधक की पुण्यतिथि पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों और दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा । उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज के युवा प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने अपने पिता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए , भावुक मन से कहा कि “पिताजी द्वारा छोड़े गए , अधूरे कार्यों को पूरा करने की पूरी जिम्मेदारी अब हमारी है , ताकि उनके सपनों को साकार किया जा सके।” वहीं स्वर्गीय सिंह के बड़े पुत्र सतीश कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए , कहा कि “पिताजी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं। जब भी उनकी कमी महसूस होती है, तो हम उनके समकक्ष और सहयोगी मित्रों के साथ बैठकर मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं और सही-गलत का निर्णय लेकर आगे बढ़ते हैं।” छोटे सुपुत्र दीपक सिंह ने अपने संस्मरण साझा करते हुए , कहा कि “पिताजी की उंगली पकड़कर चलने की यादें कभी भुलाई नहीं जा सकतीं । सोते-जागते हर पल उनकी यादें हमारे दिल में बसी रहती हैं।” इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद कुमार सिंह ‘झब्बू’, अशोक सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह, अनिल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे । सभी आगंतुकों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय योगेश चंद्र सिंह के शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया ।





रिपोर्टर संवाददाता –





