उत्तर प्रदेश

पत्रकारिता दिवस की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के कार्यालय पर पत्रकारों की अहम बैठक संपन्न

पत्रकारिता दिवस की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के कार्यालय पर पत्रकारों की अहम बैठक संपन्न

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर  – आगामी पत्रकारिता दिवस के भव्य आयोजन एवं उसकी रूपरेखा तय करने के लिए आज दिन गुरुवार को कैंप कार्यालय बंशी बाजार पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की तथा संचालन महासचिव वसीम रज़ा ने किया । इस बैठक में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों , संगोष्ठी और सम्मान समारोह के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की गई । वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए , संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर बल दिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित पत्रकार साथियों को अलग – अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं । साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करें और अपनी मर्यादा का स्वयं ध्यान रखें । इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि “पत्रकारिता दिवस केवल एक तिथि नहीं , बल्कि अपनी कलम की शक्ति और समाज के प्रति हमारी जवाबदेही को याद करने का दिन है । हम सभी को मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है । वही महासचिव वसीम रज़ा ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए , कहा कि संगठन के सभी साथी पूरी ऊर्जा और सहयोग के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुट जाएं । इस बैठक के दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने सुझाव साझा किए , जिन्हें सर्वसम्मति से कार्यक्रम   की कार्ययोजना में शामिल किया गया । इस बैठक में सुजीत कुमार सिंह , सुनील कुमार गुप्ता , इन्द्र बहादुर सिंह , जय कुमार पाण्डेय , कमलदेव राय , आसिफ , महताब आलम , अभिषेक सिंह , इकरार , रवि , प्रदीप दुबे सहित अनेक पत्रकार साथी एवं संगठन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button