उत्तर प्रदेश

प्रोफेसर डॉ. अमित प्रताप ने रक्तदान कर मनाया 48वा जन्मदिन

प्रोफेसर डॉ. अमित प्रताप ने रक्तदान कर मनाया 48वा जन्मदिन

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – टेरी पी.जी. कॉलेज गाज़ीपुर के प्रोफेसर डा० अमित प्रताप जी ने आज 20 नवंबर को अपना 48वां जन्मदिन सिंह लाइफ केयर हॉस्पिटल गाज़ीपुर में रक्तदान कर मनाया । वहीं उनके साथ सुपुत्र उज्जवल जी ने भी अपने पिताजी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया । और इस जन्मदिवस पर प्रो. डॉ. अमित प्रताप ने कहा कि समाज में सभी लोगों की विचारधारा अलग- अलग है । मैं अपने जन्मदिन पर अपना और अपने बेटे का एक- एक यूनिट ब्लड गरीबों के लिए दान देकर एक अलग तरिके से अपना जन्मदिन मनाने का प्रयास किया , जिससे यह ब्लड गरीब , असहाय , निर्धन लोगों को मिल सके , और उनका आशीर्वाद मिलता रहे । और सभी लोगों से निवेदन किया कि आप सभी लोग भी अपने जन्मदिवस या शादी की सालगिरह  पर ऐसे नेक कार्य जरूर करें । इस मौके पर सिंह लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज के डायरेक्टर डॉ. राजेश  सिंह सहित डॉ. अनुपमा सिंह एवं प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने डा० अमित प्रताप को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए , जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान की सराहना करते हुए, बधाई दिया ।   इस मौके पर ब्लड बैंक के टेक्निशियन आशीष पांडेय , (गेस्ट टीचर) डा. राजेश सिंह , रोहित राय , रवि राय जी , मनीष राय ,
सुजीत कुमार सिंह (पत्रकार) इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button