बाल दिवस एवं एनुअल फंक्शन पर एस.एस.पब्लिक स्कूल ने मचाया जिले में धूम – शक्ति सिंह (अपर जिला जज)







बाल दिवस एवं एनुअल फंक्शन पर एस.एस.पब्लिक स्कूल ने मचाया जिले में धूम – शक्ति सिंह (अपर जिला जज)
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जंगीपुर क्षेत्र में स्थित एस. एस. पब्लिक स्कूल नेवादा में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर (अपर जिला जज) शक्ति सिंह सहित कई गणमान्य अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । वहीं (विशिष्ट अतिथियों) में पी. टी. ओ. गाजीपुर लव कुमार सिंह , (खण्ड विकास अधिकारी) सदर राकेश सिंह और (खण्ड शिक्षा अधिकारी) आलोक कुमार यादव शामिल रहे । जबकि अतिथियों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय “जेम्स ऑफ इंडिया – द लेजेंडरी पर्सनालिटीज” था । जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने फीता काटकर बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । वहीं आज बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर बेचे , जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में ड्रोन, हवाई जहाज और एस-400 मिसाइल जैसे मॉडल प्रस्तुत किए । जिनका सफल परीक्षण भी किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को देश का भविष्य बताया और उनके सर्वांगीण विकास को विद्यालय का कर्तव्य बताया । जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने संबोधन में चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम का संचालन साईमा परवीन, रिया, ज्योति और साक्षी ने किया । इस विद्यालय के निदेशक रामप्रसाद गुप्ता ने राजेंद्र यादव जंगीपुर विधानसभा (अध्यक्ष) , विवेकानंद पांडे (समाजसेवी) पारस यादव (जिला पचायत सदस्य) , अमित सिंह (जिलाध्यक्ष) , संकटा प्रसाद मिश्रा ( भाजपा नेता ) सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर सह (निदेशक) शैलेंद्र गुप्ता , (प्रबंधक) ममता गुप्ता , (सह प्रबंधक) सिद्धार्थ गुप्ता , समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं, छात्र/छात्राएं, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे ।






रिपोर्टर संवाददाता –





