उत्तर प्रदेश

बिरनो पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय गौतस्कर को 5 गोवंश सहित पिकअफ के साथ किया गिरफ्तार

बिरनो पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय गौतस्कर को 5 गोवंश सहित पिकअफ के साथ किया गिरफ्तार

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे , विशेष अभियान के तहत बिरनो थाना पुलिस को    आज दिन शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल किया   है।पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी से तस्करी   के  लिए ले जाए जा रहे , 5 गोवंशों को बरामद करते हुए ,      दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में संपन्न   हुई । जानकारी के अनुसार बिरनो (थानाध्यक्ष) के नेतृत्व में उप- निरीक्षक प्रभात कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ‘सम्राट ढाबा’ के पास बिरनो की तरफ से आने वाले कट (ग्राम आराजी ओडासन) पर गौ तस्कर गाय लेकर आ रहे हैं , जिनको घेराबंदी करके शाम करीब 04:41 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा पिकअप को रोककर तलाशी ली , जिसमें क्रूरतापूर्वक लदे हुए , 05 राशि गोवंश (बछड़ा) को ले जा रहे हैं , उनको बरामद किया गया । जबकि पकडे गये , अभियुक्त ​मऊ जनपद के रहने वाले  हैं । इन अभियुक्तों की पहचान ​सुभाष पुत्र धर्मदेव , निवासी:  ग्राम अलीपुर बगली, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ । तथा ​उत्तम चन्द भारती पुत्र श्यामचरन राम, निवासी: खिरिया, थाना रानीपुर, जनपद मऊ के निवासियों के रूप में हुई है । ​पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बिरनो में मु०अ०सं० 49/26, धारा 3/5ए/5बी/8 (उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत किया है । बरामद गोवंशों और वाहन (टाटा पिकअप) को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है । इन अभियुक्तों को ​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ​उ० नि० प्रभात कुमार सहित (​हे० का० ) रामसेवारथ , ​का०  राजू वर्मा इत्यादि लोग रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

 

 

Related Articles

Back to top button