बिरनो में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 एवं 2 के शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित








बिरनो में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 एवं 2 के शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – बिरनो शिक्षा क्षेत्र में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 एवं 2 के कक्षाध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय विद्यालय बिरनो में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं में भाषा एवं गणित के बुनियादी अधिगम को सुदृढ़ करना तथा निपुण लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा । इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को गतिविधि आधारित शिक्षण, दक्षता आधारित शिक्षण-अधिगम, सतत मूल्यांकन तथा बच्चों की अधिगम आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए गए । इस कार्यशाला का संचालन एवं मार्गदर्शन एआरपी मंजीत सिंह, रमाकांत यादव, रमाकांत जायसवाल, अभिजीत यादव तथा सीएसएफ टीम से पुष्पेन्द्र जी द्वारा किया गया। सभी प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया और विद्यालय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया । वहीं कार्यशाला में उपस्थित प्रधानाध्यापकों एवं कक्षाध्यापकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए प्राप्त सुझावों एवं गतिविधियों को विद्यालय में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।





रिपोर्टर संवाददाता –





