मरदह ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत आशीष सिंह (सेक्रेटरी) का हुआ तबादला , ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया विदाई






मरदह ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत आशीष सिंह (सेक्रेटरी) का हुआ तबादला , ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया विदाई
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – मरदह ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष सिंह को मरदह ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने अपने समस्त ग्राम प्रधान लोगों के साथ विदाई समारोह सम्पन्न किया गया । इस मौके पर उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में किए गए , विकास कार्यों की सराहना की गई । इस समारोह में ब्लॉक के सहकर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आशीष सिंह के डेढ़ साल के कार्यकाल पर प्रकाश डाला । उन्होंने आशीष सिंह द्वारा किए गए , विकास कार्यों और जनता के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की प्रशंसा की । वक्ताओं ने कहा कि आशीष सिंह ने अपनी कार्यकुशलता से ब्लॉक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित किया था । जिनका तबादला सादात ब्लॉक क्षेत्र में किया गया है । इनकी डेढ़ वर्षो के कार्यकाल को भूला नहीं जा सकता है । इस विदाई समारोह में प्रधान संघ के अध्यक्ष राधेश्याम यादव , एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह , एडीओ पंचायत गुप्ता जी , अनिल यादव , वकील राम , सुदर्शन यादव और भीम यादव सहित ब्लॉक के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने आशीष सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न व फूल- मालाएं भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस समारोह के अंत में आशीष सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि मरदह के लोगों से मिला स्नेह और सहयोग उन्हें हमेशा याद रहेगा ।




रिपोर्टर संवाददाता –





