उत्तर प्रदेश

मरदह ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन सभागार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा , घटिया सामग्री के प्रयोग से ग्रामीणों में रोष

​मरदह ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन सभागार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा , घटिया सामग्री के प्रयोग से ग्रामीणों में रोष

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – जनपद के मरदह विकास खंड परिसर में बन रहे , नवनिर्मित सभागार (ऑडिटोरियम) के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमितता का मामला सामने आया   है । स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने आरोप  लगाया है कि कार्यदायी संस्था और ठेकेदार द्वारा शासन की मंशा के विपरीत मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ।

*​निर्माण में बरती जा रही घोर लापरवाही*

​मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बयान देने से कतराते हुए, बताया   कि सभागार के निर्माण में प्रयोग की जा रही , ईंटें बेहद घटिया दर्जे की हैं । और सीमेंट-बालू के मिश्रण (मसाले) में भी भारी हेरफेर किया जा रहा है । पिलर और दीवारों की मजबूती के साथ समझौता किया जा रहा है । लोगों का कहना है , कि यदि इसकी उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई , तो सरकारी धन की बंदरबांट के चलते यह भवन भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है । ​पिलर तिरछे होने पर शिकायतों के अनुसार, निर्माणाधीन भवन के कुछ पिलर भी तकनीकी रूप से दोषपूर्ण पाए गए हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि अभी छत ढलने और फिनिशिंग का काम पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन दीवारों में लपक के संकेत मिलने लगे हैं। ब्लॉक परिसर जैसी महत्वपूर्ण जगह  पर हो रहे , इस “खेल” को लेकर प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं ।
*​जांच और कार्रवाई की मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी गाजीपुर से मांग की है कि सभागार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की लैब टेस्टिंग कराई जाए । वहीं ​कार्यदायी संस्था के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए । जबकि लापरवाह इंजीनियरों और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी की जाए । ​इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क करने का प्रयास किया गया , तो उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या शासन के करोड़ों रुपये की  इस परियोजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से बचाया जाता है  या नहीं ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button