उत्तर प्रदेश

मानपुर टिकरी टोल प्लाजा पर लिंक रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का हुआ प्रदर्शन

मानपुर टिकरी टोल प्लाजा पर लिंक रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का हुआ प्रदर्शन

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – जंगीपुर से बलिया मांझी घाट तक बन रहे , ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के मानपुर टिकरी टोल प्लाजा के पास आज दिन सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों और व्यापारियों ने लिंक रोड निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । जबकि सुबह 8 बजे शुरू हुआ , विरोध दोपहर 11 बजे तक चला । लोगों का कहना है कि लिंक रोड न होने से उन्हें लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि इसके बनने से दूरी केवल 400 मीटर रह जाएगी। क्षेत्र में राइस मिल, ईंट भट्ठे और कई शिक्षण संस्थान होने के कारण आवागमन की समस्या व्यापार और जनजीवन को प्रभावित कर रही है । ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया । इस मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे मैनेजर नवीन राय ने बताया कि मंगलवार को एनएचएआई अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक में समाधान पर चर्चा होगी ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button