उत्तर प्रदेश

युवा कल्याण द्वारा आयोजित सांसद विधायक खेल स्पर्धा में यशवीर सिंह का आया प्रथम स्थान – संगीता बलवंत

 

युवा कल्याण द्वारा आयोजित सांसद विधायक खेल स्पर्धा में यशवीर सिंह का आया प्रथम स्थान

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल से आयोजित सांसद- विधायक खेल स्पर्धा (विधानसभा सदर) का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया था । इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया । जिसमें सदर विकास खंड के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न विधाओं में अपने-अपने हुनर का जौहर दिखाए । इसी क्रम में एथलीट्स बालक सब जूनियर वर्ग के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमें यशवीर प्रताप सिंह ने लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया । वहीं सदर विधानसभा के फूलनपुर स्थित काली नगर कॉलोनी निवासी यशवीर सिंह को गोल्ड मेडल प्राप्त करने के उपरांत परिवार जनों ने माला-फुल पहनाकर और मोहल्ले में मिठाई खिलाकर स्वागत किया । तथा सभी ने यशवीर प्रताप सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस मौके पर यशवीर के पिता संदीप सिंह, मां प्रियंका सिंह, दादा अखिलेश प्रताप सिंह, मंजू देवी, सुशांत राय, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button