उत्तर प्रदेश

विद्या वाहिनी द्वारा कम्पोजिट स्कूल बीकापुर सदर गाजीपुर में मनाया गया”अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस”

विद्या वाहिनी द्वारा कम्पोजिट स्कूल बीकापुर सदर गाजीपुर में मनाया गया”अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस”

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – सदर क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट स्कूल बीकापुर गाज़ीपुर में आज “अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child)” बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया । यह कार्यक्रम अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन की सहयोगी संस्था ह्युंडई इंडिया मोटर फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया । जिसमें उन्होंने मिशन शक्ति, जेंडर इक्वैलिटी (Gender Equality), और बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक विषयों पर सुंदर व प्रेरणादायक पोस्टर बनाए । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजना राय (प्राचार्य) खाकी बाबा पी जी कॉलेज- गाज़ीपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रीतिका सिंह (दंत चिकित्सक) अनीता तिवारी (महिला संयोजिका) व माया रानी सदस्य भारत विकास परिषद सहित स्कूल के (प्रधानाचार्य) अजय कुमार व समस्त शिक्षिका गण उपस्थित रही । जिसमें मुख्य अतिथि ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए , कहा कि “बालिकाएं हमारे समाज की आधार हैं, और उनके सशक्तिकरण से ही हमारा भविष्य उज्ज्वल हो सकता है । वहीं कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएँ और अगस्त्या फाउंडेशन के इंचार्ज एवं विद्या वाहिनी के प्रशिक्षिक ओमप्रकाश प्रजापति व एस एम सी के सदस्य अभिभावक गांव के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button