वेद इंटरनेशनल स्कूल बासुपर की रिया ने सीबीएसई बोर्ड में 90 % अंक पाकर किया विद्यालय टाप








वेद इंटरनेशनल स्कूल बासुपुर की रिया ने सीबीएसई बोर्ड में 90 % अंक पाकर किया विद्यालय टाप
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में वेद इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार पुनः शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए , शानदार प्रदर्शन किया है । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा । इस उल्लेखनीय सफलता में विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी ने 90% अंक प्राप्त कर (प्रथम स्थान) हासिल किया । वही अभिनव यादव ने 89% अंक प्राप्त कर (द्वितीय स्थान) तथा आस्था पांडेय ने 87% अंक के साथ (तृतीय स्थान) प्राप्त किया । जबकि चतुर्थ स्थान पर संयुक्त रूप से अमनदीप यादव एवं विपुल यादव ने 86.2% अंक प्राप्त किए , जबकि पंचम स्थान पर आदित्य नारायण चौहान ने 86% अंक अर्जित किए । जबकि विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में रिया कुमारी ने अंग्रेजी में सर्वाधिक 97 अंक तथा हिंदी में 96 अंक प्राप्त किए । वही गणित विषय में विनीत यादव ने 90 अंक प्राप्त किए । विज्ञान विषय में विपुल यादव एवं अमनदीप यादव ने संयुक्त रूप से 93 अंक प्राप्त किए । वहीं सामाजिक विज्ञान में अभिनव यादव ने 98 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया । इस विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । वही (प्रधानाचार्य) रितेश कुमार मिश्रा ने परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए , इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दिया । उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास एवं छात्रों की कठोर मेहनत का परिणाम है । जबकि (प्रबंध /निदेशक) पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रथम बोर्ड परीक्षा का परिणाम है , अंतिम परिणाम द्वितीय बोर्ड परीक्षा के पश्चात घोषित किया जाएगा । उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया , जिन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया है , कि वे द्वितीय बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं । साथ ही उन्होंने घोषणा किया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर विद्यालय के (उप-प्रधानाचार्य) महेश शुक्ला , (कोऑर्डिनेटर) अपूर्वा सिन्हा, आलोक सिंह कुशवाहा, अंजली सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता एवं अरविंद शुक्ला सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे ।






रिपोर्टर संवाददाता –





