समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा की मासिक बैठक एवं आगामी 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर किया गया चर्चा









समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा की मासिक बैठक एवं आगामी 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर किया गया चर्चा
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – आज समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा की मासिक बैठक एवं आगामी 15 मार्च को सरजू पांडे पार्क गाजीपुर में माननीय काशीराम जी की जयंती मनाए जाने की तैयारी के उपलक्ष्य पर बैठक करते हुए , विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव एवं जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर जी उपस्थित रहे । वही बैठक को संबोधित करते हुए , जंगीपुर के विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहां की S.I.R के माध्यम से कितने वोट कटे और कितने वोट बढ़े । उसकी संपूर्ण रूप से फीड बैक लेने का काम किया और अपने पार्टी के नीतियों और नियमों को बताने और समझाने का काम किया । वही डॉ. वीरेंद्र यादव ने आगे कहा कि जंगीपुर के विधानसभा में अभी तक 77% नोटिस ही जमा हो पाए हैं । और अभी तक 23% नोटिस का समायोजन नहीं हो पाया है , इसलिए आप सभी नेता और कार्यकर्ता साथी इसे जल्द से जल्द पूरा करवाने का काम करें । श्री यादव ने आगे कहा कि अगले 15 दिनों में फार्म 6 और नोटिस का क्या रिपोर्ट है , आप सभी नेता कार्यकर्ता इसकी रिपोर्ट देने का कम करें । वही डॉo वीरेंद्र यादव ने आगे कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी बहुत बड़े नेता है , वह देश के तीसरे नंबर के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है । लेकिन हमें ऐसा लगता है कि वह देश के विपक्ष का इकलौता ऐसे नेता है , जिन्होंने अपने बातों को लोकसभा में बहुत ही प्रमुखता से रखने का काम करते हैं , ऐसे नेता को हम आने वाले 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे । और यह काम तभी हो पाएगा जब आप सभी नेता कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर अपने-अपने वोटरों का वोट बचाने का काम करेंगे तभी 2027 में माननीय अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन पाएंगे । इसी कड़ी में विधायक ने कहा कि आप सभी को आगे बढ़कर काम करना होगा और आगे पूर्व की जिक्र करते हुए , कहा कि मैं बड़े परिवार से नहीं आया हूं मैं भी आपके दुख दर्द को समझता हूं और मैं एक-एक गरीब मजदूर दलित पिछड़े को अच्छी तरह से जानता हूं और पहचानता हूं, मैं सरकार में नहीं हूं पर मुझसे जितना हो पाता है वह करने का कोशिश करता हूं, और आगे अंत में डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने 15 मार्च को स्व. कांशीराम जी के जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में सरजू पांडे पार्क में पहुंचने का आवाहन किया । इस बैठक को संबोधित करते हुए , विधानसभा के प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि राजभर समाज के एक नेता ओमप्रकाश राजभर जी है । बीते चुनाव में कहते थे कि योगी जी को वहां भेजूंगा जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है । और वह यह अभी कहने का काम करते थे कि उनको वहां भेजेंगे जहां वह मंदिर में घंटा बजाने का काम कर रहे थे । लेकिन आज इतना कुछ होने के बावजूद ओमप्रकाश राजभर जी सरकार में मंत्री बनकर अपना तिजोरी भर रहे हैं , और राजभर समाज के लोगों के वोटो को बेचने का काम कर रहे हैं । इसलिए मैं मुख्य रूप से राजभर समाज के लोगों से कहूंगा की ऐसे झूठे से सावधान रहें और आने वाले 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करें तभी हमारे समाज का भला हो पाएगा । राजभर ने आगे कहा कि 15 मार्च को स्व. कांशीराम जी के जयंती पर सरजू पांडे पार्क में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जंगीपुर विधानसभा की अहम भूमिका निभाने का आप सभी काम करेंगे यह मुझे आशा और पूर्ण विश्वास है । वही बैठक में मुख्य रूप से (जिला महासचिव) कन्हैयालाल विश्वकर्मा , (जिला उपाध्यक्ष) रामजन्म चौहान , रविंद्र प्रताप यादव , दारा यादव ब्लॉक (अध्यक्ष) सदर , राम प्रकाश ब्लॉक (अध्यक्ष) मरदह , राजेन्द्र यादव ब्लॉक (अध्यक्ष) बिरनो , लोहिया वाहिनी (जिलाध्यक्ष) अमित ठाकुर , विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सुनीता यादव , राकेश खरवार, अवधेश कुमार, रामविलास बिन्द, सचिन कुशवाहा, रामाशीष सिंह कुशवाहा, मन्नू लाल बिंद, वीरेंद्र यादव बबलू , सुनील यादव सोनू , राम भरोसे यादव , राधे मुनि यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे । इस बैठक का संचालन विधानसभा (महासचिव) जितेंद्र चौहान ने किया ।



रिपोर्टर संवाददाता –






