उत्तर प्रदेश

सरकार की योजनाओं पर कर्मचारी लगा रहे पलिदा , लाखों रूपए से बना पलिया पंचायत भवन पर लटका ताला

सरकार की योजनाओं पर कर्मचारी लगा रहे पलिदा , लाखों रूपए से बना पलिया पंचायत भवन पर लटका ताला

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – मरदह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित पलिया पंचायत भवन    पर आज दिन सोमवार को 11 बजे तक ताला बंद रहा । जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणांचल एरिया में समस्त योजनाओं के साथ लाखों रुपए लगाकर एक योजना पंचायत भवन निर्माण कार्य कराया गया था । जिससे  कि गांव की जनता को सुविधा प्रदान की जा सके । वहीं सरकार द्वारा पंचायत भवनों पर पंचायत सहायक की नियुक्ति भी कर दिया गया । लेकिन अपने कार्यों की घोर लापरवाही करते हुए , पंचायत सहायको द्वारा पंचायत भवन बंदकर गायब रहते हैं । जिसका जिता जागता उदाहरण मरदह ब्लॉक क्षेत्र के बरेंदा , रूहीपुर , गुलाल सराय , बिहरा जैसे मुख्य गांव में देखने को मिला है । इन गांवों में नहीं कोई अधिकारी व ग्राम प्रधान सहित सचिव जांच करता है । और नहीं कोई गंभीरता पूर्वक कारवाई करता है । जिसका जिता जागता उदाहरण इसी कारण गांव में कार्यरत सफाई कर्मचारीयों का भी मनमानी कार्यों को करना  एवं उपस्थिति दर्ज करना पाया जाता है । जबकि इन सभी   गांवों में कार्यरत सफाई कर्मचारी मनमानी तरीके से पैरोल  भरते हुए , अपनी उपस्थिति दर्ज कर सक्षम अधिकारियों से प्रमाणित करने में माहिर हैं । अब देखना है कि इस मामले       को अधिकारी कितना गंभीरता पूर्वक लेते हैं या फिर ऐसे        ही मनमानी कर्मचारियों के कारण सरकार की योजनाओं         पर पालिदा लगाने में माहिर होते  हैं ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button