उत्तर प्रदेश

सीआरपीएफ परिवार की बिटिया के कन्यादान में ‘गाजीपुर पैरामिलिट्री वॉरियर्स वेलफेयर ट्रस्ट’ ने पेश की मिसाल

सीआरपीएफ परिवार की बिटिया के कन्यादान में ‘गाजीपुर पैरामिलिट्री वॉरियर्स वेलफेयर ट्रस्ट’ ने पेश की मिसाल

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – पैरामिलिट्री वॉरियर्स वेलफेयर ट्रस्ट ने आज मानवता और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए एक सीआरपीएफ (CRPF) साथी की बिटिया के विवाह संस्कार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । वही मरदह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित चवर में आयोजित इस वैवाहिक कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने   न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि परिवार को सामर्थ्य अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान कर “कन्यादान” की पुनीत परंपरा में अपना योगदान दिया।

*मीडिया से मुखातिब होते हुए , ट्रस्ट के अध्यक्ष परमहंस सिंह ने किया विशेष अपील*

इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए , अध्यक्ष परमहंस सिंह ने जनपद के समस्त सेवारत (Serving) और सेवानिवृत्त (Retired) सीआरपीएफ जवानों को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया । उन्होंने कहा: “हमने सीमाओं पर   देश की रक्षा की है, अब हमें समाज में अपने साथी परिवारों    की रक्षा और सहयोग के लिए एकजुट होना होगा। मैं जनपद    के सभी सीआरपीएफ भाइयों से अपील करता हूँ कि वे इस  ट्रस्ट से जुड़ें और अपनी सहभागिता निभाएं। हमारी एकता ही किसी भी संकट में हमारे परिवारों का सबसे बड़ा सहारा बनेगी।” इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव श्री अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह, वरिष्ठ सदस्य श्री विपिन राय, श्री खुर्शीद, श्री अशरफ, श्री रघुनाथ सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने वर-वधू को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया । इस मौके पर पदाधिकारियों ने साझा किया कि ट्रस्ट का उद्देश्य भविष्य में जवानों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आकस्मिक जरूरतों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार करना है।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button