सेवानृवित्त कमर्चारी रामबचन यादव की मौत से परिजनों में मचा कोहराम , पत्नी सहित बच्चियों का रो रोकर हुआ बेहाल






दो बाइको की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की हुई , दर्दनाक मौत
सुजीत कुमार सिंह
सेवानृवित्त कमर्चारी रामबचन यादव की मौत से परिजनों में मचा कोहराम , पत्नी सहित बच्चियों का रो रोकर हुआ बेहाल
गाजीपुर – बिरनो थाना के संतरा गांव में स्थित मिर्जापुर पेट्रोल पंप के पास वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर देर शाम को बाइक से जा रहे , अफीम फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामबचन सिह यादव निवासी बन्तरा को पीछे की तरफ से बुलेट गाड़ी से आ रहे तीव्र बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया । जिससे वह बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए । वहीं ग्रामीणो द्वारा उन्हें गम्भीर रूप से घायलावस्था में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गाजीपुर ले जाया गया । जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी । जानकारी के अनुसार रामबचन सिंह यादव पेट्रोल पम्प से तेल लेने के बाद जंगीपुर बाजार सामान खरीददारी करने जा रहे थे । इस दौरान हादसे के शिकार हो गए । यह अपने पिछे पांच पुत्री एक पुत्र को छोड़ गए है । जिसमें तीन बेटियों की शादी कर चुके हैं । और दो पुत्रियां पूजा यादव व सोनम यादव एवं पुत्र धर्मवीर यादव अविवाहित है । वहीं पत्नी रम्भा यादव सहित परिवार के लोगो के रोने बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी । ग्रामीणो ने बताया कि पुत्री की शादी तय करने के लिए इस समय लगातार भाग दौड़ कर रहे थे । जो हादसे के शिकार होने से परिवार के लोग सदमे में है । हादसे के शिकार रामबचन यादव के पुत्र धर्मवीर यादव की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । वहीं इस मामले की जानकारी जब बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार से लिया गया तो उन्होंने बताया की पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को कब्जे में लिया है । और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ।


रिपोर्टर संवाददाता –





