कासिमाबाद में मरियम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर महिला स्टाफ नहीं होने के कारण महिला ने लगाया जांच करने के नाम पर बदसूलकी का गंभीर आरोप








कासिमाबाद में मरियम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर महिला स्टाफ नहीं होने के कारण महिला ने लगाया जांच करने के नाम पर बदसूलकी का गंभीर आरोप
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – कासिमाबाद क्षेत्र में स्थित एक महिला ने रसड़ा मार्ग में स्थित एस पैथोलॉजी (मरियम अल्ट्रासाउंड) सेंटर पर लज्जा भंग और बिना महिला स्टाफ के अल्ट्रासाउंड करने का आरोप लगाया है । जबकि पीड़िता ने आज दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार सहित कोतवाल नंदकुमार तिवारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है । जबकि महिला का आरोप है कि वह रसड़ा रोड में स्थित (पाल कटरा) सेंटर पर जांच कराने गई थी , जहां बिना महिला स्टाफ के डॉक्टर ने स्वयं उसके वस्त्र हटाकर जांच किया । जिससे उसकी लज्जा भंग हुई । यह महिला पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर द्वारा जातिगत भेदभाव भी की गई और उसका वीडियो भी बनाया गया । जबकि उसने अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है । इस मामले में (उपजिलाधिकारी) लोकेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है । और पीड़िता को कोतवाली भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं , दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी । इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।




रिपोर्टर संवाददाता –





