उत्तर प्रदेश

गाजीपुर – मऊ रेल लाइन परियोजना शुरू करने और ओवर ब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री को दिया पत्रक – (सांसद) संगीता बलवंत

गाजीपुर – मऊ रेल लाइन परियोजना शुरू करने और ओवर ब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री को दिया पत्रक – (सांसद) संगीता बलवंत

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से आज   दिन वृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत       ने शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान डा. संगीता बलवंत       ने बताया की पूर्व में मैंने सदन के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग जमानियां , दिलदारनगर , भदौरा , दुल्लहपुर , सैदपुर , सहेड़ी , महराजगंज बजार , फुल्लनपुर और जखनिया क्रासिंगों पर ओवर ब्रिज या अंडर पास बनवाने की मांग रखी थी । जबकि
साथ ही गाजीपुर सिटी – मऊ रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग की थी । जिसके   संबंध में आज केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उक्त समस्या को पत्र के माध्यम से अवगत   कराया । उन्होंने राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत को    आश्वस्त किया कि इसपर विचार कर कार्य कराया जाएगा ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button